हरियाणा में फसल बीमा के नाम पर करोड़ों का घोटाला: बत्रा

12/23/2018 8:30:20 PM

रोहतक(दीपक): कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने हरियाणा सरकार पर फसल बीमा योजना के नाम से करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बत्रा राहुल गांधी द्वारा किसान सेल का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर धन्यवाद करते हुए रोहतक में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है, क्योंकि भाजपा से कोई वर्ग खुश नहीं है।



बत्रा ने कहा राहुल गांधी ने जो किसान सेल में राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे मेहनत कर निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन ने किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। कांग्रेस के शासन में कभी कभार ही इस तरह की सूचना मिलती थी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा में फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्हें पंजाब व चंडीगढ़ की जिम्मेदारी मिली है, वे किसानों के हित के लिए काम करेंगे।



पूर्व मंत्री ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया है। हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और यहां भी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तय है, क्योंकि भाजपा से कोई भी वर्ग खुश नहीं है।

Shivam