एस.सी.,बी.सी. निगमों को समायोजित कर बनाया जाएगा निगम: बेदी

7/30/2017 8:42:48 AM

चंडीगढ़:सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के क्षेत्रीय कार्यालयों को तर्कसंगत बनाया जाएगा तथा दोनों निगमों को समायोजित कर एक ही निगम किया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने आज पंचकूला में निगमों के जिला प्रबंधकों की बुलाई गई समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए दी।

बेदी नेे कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की तर्ज पर हरियाणा में भी राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1.5 लाख रुपए के ऋण के लिए सरकारी कर्मचारी की गारंटी देने वाली शर्त को हटाने का निर्णय लिया गया है।