पुराना वाहन खरीदे से पहले पढ़े ये खबर, वरना जाएंगे सलाखों के पीछे

9/9/2018 1:43:42 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): अगर आज अाप पुराना वाहन खरीद रहे है तो यह खबर आपके लिए है। जरा रुकिए और ध्यान दे कहीं जो वाहन आप खरीद रहे है उसके बारे में आप ने पूरी जानकारी हासिल कर ली है या नही। वाहन के कागजात आप ने भली भांति चैक कर लिए है या नही। अगर नही तो रुकिए ओर तमाम चीजे परख ले। वरना अापकों भी जेल ही हवा खानी पड़ सकती है। भिवानी पुलिस ने अाज एक एेसे गिरोह का भड़ाफोड़ किया है, जो वाहनों की चोरी करने के बाद उनकी नकली अारसी बनाकर बेचा करता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के अाधार पर छापेमारी कर अारोपी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। हालाकि इसका एक साथी पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अारोपी से 6 मोटरसाईकिल, एक थ्री व्हीलर व एक पीकप डाला भी बरामद किया है। 

एएसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि ये लोग मोटरसाईकिल को देखकर उसे नकली चांबी लगाकर ले जाते थे। बाद में उस मोटरसाइकिल की नकली आरसी बना कर उसे बाजार में या फिर किसी अन्य व्यक्ति को बेच देते थे। वाहनों की नकली अारसी बीरण गांव में ही बनाई जाती थी।  उन्होंने बताया कि इनका एक साथी नवरत्न भी चोरी व नकली आरसी बनाने के काम में साथ था जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है तथा आज कल वह जेल में है।

अारोपी की पहचान बीहण निवासी मनोज के रुप में हुई है। पुलिस का कहना है कि इसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएंगा तथा उन्हें उम्मीद है कि इससे ओर भी चोरी की मोटरसाईकिल व अन्य सामान बरामद होगा। उन्होंने बताया कि नकली आरसी बनाने का सामान भी चोरो से बरामद करना है। 

Deepak Paul