चोटियों के बाद अब फरीदाबाद में कटी पुरुष की दाढ़ी

8/22/2017 5:21:30 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):फरीदाबाद में महिलाअों के बाद अब पुरुष दहशत में हैं। जहां पहले महिला्अों की चोटियां कटने की खबरे सामने आ रही थी, वहीं अब पुरुषों की दाढ़ियां भी कट रही हैं। फरीदाबाद के कुरैशीपुर गांव में आज सुबह सोते हुए एक व्यक्ति की दाढ़ी कट गई। परिजनों के अनुसार जब शौकीन खान सुबह उठा अौर उसने अपने मुंह पर हाथ फेरा तो उसकी आधी दाड़ी गायब थी। 

परिजनों को इसके बारे में उस समय पता लगा जब पीड़ित बोलने की बजाय इशारों ही इशारों में चिल्ला रहा था। पीड़ित घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी कुछ बोल पाने में असमर्थ है। घटना से हैरान और परेशान परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस और आसपास में रहने वाले लोगों को दी। ये खबर जैसे ही आस पड़ोस के लोगों को पता चली बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। इस घटना से सभी लोग दहशत में हैं। 

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अब इस मामले में जांच की बात कह रही है।