‘भाजपा को हराओ, जो बेहतर दिखें उसे जिताओ’

5/2/2019 9:48:35 PM

रेवाड़ी (महेंद्र) : ‘भाजपा को हराओ-जो बेहतर दिखे उसे जिताओ’ की बात कहते हुए स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को यहां के मॉडल टाउन में एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने किसानों, युवाओं व जवानों के साथ धोखा किया है। भाजपा हिंदू-मुस्लिम का खेल करते हुए लोगों को बांट रही है। ऐसे में हमारी पार्टी ने प्रदेश व गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को हराने के लिए मतदाताओं के नाम एक पत्र जारी किया है।

जिसमें कहा गया है कि वे भाजपा के खिलाफ जिसे बेहतर प्रत्याशी समझे उसे वोट दें। उन्होंने कहा कि यहां के भाजपा प्रत्याशी वंशवाद व सामंतवाद के प्रतीक हैं। इस बार उनकी पार्टी प्रदेश में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है। लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों में विकल्प बनकर मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में देशवासियों को छला है। नोटबंदी से जहां देश का नुकसान हुआ, वहीं जीएसटी से व्यापार मंदा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी शासन में आतंक की वारदातें बढ़ी हैं और शहीदों की संख्या तीन गुणी हुई है।

Naveen Dalal