अंतिम संस्कार के दौरान लोगों पर मधुमक्खियों का हमला (VIDEO)

2/26/2018 10:16:27 PM

पलवल(दिनेश): पलवल के मार्किट कमेटी के चैयरमेन रणबीर सिंह के पिता ठाकुर वीर सिंह की आज मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए पंचवटी रोड स्थित शमशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग व परिजनों ने जैसे अंतिम संस्कार की तैयारी की तो अचानक मधुमक्खियों ने लोंगो पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से लोगों में अफरा-तफरी मच गई भागना शुरू कर दिया।

वहां खड़ी गाडियों में लोगों ने अपने आप को बंद कर बचाव के पंचवटी कालोनी में बने मकानों की तरफ भाग खड़े हुए। मधुमक्खियों ने सैंकड़ों लोगों को हमले की चपेट में ले लिया। मधुमक्खियों के जहरीले डंक का शिकार हुए 50 से अधिक लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। 

सिविल अस्पताल के सीएमओ डाक्टर बीर सिंह सहरावत ने बताया कि करीब 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। भर्ती किए गए लोगों में से चार की हालत खराब है। 

अस्पताल आए ब्लाक समिति के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि शव को चिता पर रखकर उसमें आग छोडऩे की तैयारी की जा रही थी, अचानक बड्डा माहर (मधुमक्खियों) ने हमला बोल दिया। पहले तो लोगों ने उन्हें अपने स्तर पर उडाने का प्रयास किया लेकिन जब मधुमक्खियों का हमला तेज हो गया तो लोगों में भगदड़ मच गई।