हत्या से पहले 3 साल की मासूम के साथ किया था दुष्कर्म, नहीं मिले कटे हुए अंग

10/13/2019 1:43:12 PM

कैथल (सुखविंद्र): उत्तर प्रदेश से तितरम थाने के अंतर्गत आने वाले एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए आए परिवार की मृतक बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने दिनभर बच्ची की डैड बॉडी से काटी गई टांगों व हाथों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

विदित रहे कि दशहरे के दिन तितरम के निकट स्थित ईंट-भट्ठे से 3 साल की बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने पहले अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को बच्ची का शव ईंट-भट्ठे पर पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पी.जी.आई. भेजा जहां बच्ची की हत्या व बलात्कार की पुष्टि पाई गई। पुलिस कर्मियों ने भट्ठे के आस-पास सर्च अभियान चलाकर सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस की टीमों ने क्षेत्र का दौरा कर जांच की। एस.पी. विरेंद्र विज ने कहा कि पुलिस ने इस केस में पोक्सो एक्ट, धारा-376 सहित 302 भी जोड़ दी है। पुलिस जांच कर रही है।

Shivam