सोनिया दूहन के नेतृत्व में 12 मार्च को होगी ‘बेटी मांगे इंसाफ’ महापंचायत, खाप पंचायत व किसान संगठन होंगे शामिल

3/6/2023 3:40:24 PM

जींद (अमनदीप पिलानिया) : प्रदेश की बेटियों के लिए लगातार लड़ाई लड़ रही सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया दूहन ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 12 मार्च को प्रदेश की बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए एक महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस महापंचायत को ‘बेटी मांगे इंसाफ’ नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये महापंचायत जींद के मैदान एकलव्य स्टेडियम के सामने होगी।

सोनिया का कहना है कि बेटियों की मान मर्यादा बचाने के लिए उन्हें ये पंचायत करनी पड़ रही है। इस महापंचायत में सभी खाप पंचायत व किसान संगठन शामिल होंगे। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी सरकार लड़कियों के मामले में पूरी तरह से चुप है। फैक्ट चेक कमेटी ने मंत्री संदीप सिंह के पक्ष में अपनी रिपोर्ट पेश की है। इस केमटी का नाम संदीप सिंह बचाओ केमटी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में न्याय मिलना तो दूर की बात है, अब ये सरकार लड़कियों को फंसाने भी लग गई है। हरियाणा में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Gourav Chouhan