सावधान; WhatsApp पर आए ये फाइल, तो कभी न करें Click...पंचकूला में कंपनी के खातों से साइबर ठगों ने उड़ाए 3.16 करोड़

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 02:32 PM (IST)

पंचकूला : पंचकूला में साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने पंचकूला की RS कंस्ट्रक्शन कंपनी के खातों से 3.16 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराकर चूना लगा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ठगी का खुलासा तब हुआ जब असली विजय चिलानी ने अपने वास्तविक मोबाइल नंबर से फोन कर किसी भी तरह के लेनदेन से इनकार किया। इस मामले में उनकी पत्नी दिशा अरोड़ा ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस को शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरएस कंस्ट्रक्शन का शाखा कार्यालय स्वास्तिक विहार, एमडीसी सेक्टर-5 में है। कंपनी रेलवे ब्रिज निर्माण के सरकारी ठेके लेती है। कार्यालय की अकाउंटेंट एकता के लैपटाप पर विजय चिलानी के नाम से वाट्सएप चलता था।

6 अगस्त को कंपनी को श्री श्यामजी स्टील के नाम से एक जिप फाइल भेजी गई। एकता ने इसे सामान्य फाइल समझ डाउनलोड कर लिया। अगले दिन विजय के नाम से दूसरे मोबाइल से वाट्सएप आया। ठग ने पहले बैंक खातों का बैलेंस पूछा और फिर रकम ट्रांसफर करने को कहा। अकाउंटेंट ने पहले 80 लाख और फिर 30 लाख व बाद में एक करोड़ और 1.06 करोड़ भी अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static