भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी वर्करों में आया नया जोश, बनेगी कांग्रेस की सरकार: विधायक बिशन लाल

1/15/2023 11:05:56 AM

रादौर (कुलदीप सैनी) : रादौर के बुबका रोड पर स्थित एक डिफेंस एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में रादौर विधायक डॉ. बिशन लाल सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

वहीं उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है। जिससे साफ़ है कि देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने सरकार की अग्निवीर योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। बिशन लाल सैनी ने कहा कि अग्निवीर योजना के जरिए बच्चों को सभी तरह का प्रशिक्षण लेना पड़ता है, लेकिन उसके बाद भी उसे पक्की नौकरी नहीं दी जा रही है, जोकि उसके साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि नौकरी पक्की दी जानी चाहिए, बेशक उसके लिए प्रशिक्षण और कड़ा कर दिया जाए। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Content Writer

Manisha rana