भारत जोड़ो यात्रा को मिली सफलता, हर हाल में लहराएंगे कश्मीर में तिरंगा: कृष्ण लखेरा

12/24/2022 10:11:14 PM

रेवाड़ी(महेन्द्र भारती): किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान किसान कांग्रेस प्रभारी कृष्ण लखेरा ने पंजाब केसरी से खास बातचीत में कहा की कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को अपार सफलता व लोगों का स्नेह मिल रहा है। जो जल्द ही कश्मीर में तिरंगा फहराएगी।

लखेरा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को अपार सफलता मिल रही है जो आने वाले 24 के चुनाव के जीत के संकेत दे रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में हरियाणा प्रदेश में भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वही केंद्र में भी कांग्रेश परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बाद फिरोजपुर झिरका से भारत जोड़ो यात्रा में एंट्री थी लेकिन विपक्षी दल यात्रा की सफलता को लेकर तरह-तरह की बातें बनाने लगे। वहीं चीन में फैल रहे कोरोना को लेकर भी देश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राहुल गांधी को चिट्ठी सौंपकर यात्रा रोकने की कोशिश की गई है। ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से गुजर रही है जिसको दिल्ली वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जल्द ही यह यात्रा कश्मीर में तिरंगा फहराएगी। देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आदेश पर राजस्थान में 1 जनवरी से 500 के हिसाब से रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। वहीं उन्होंने संकेत दिया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाना है। जो केंद्र की भाजपा सरकार व आरएसएस को हजम नहीं हो रही है। उन्होंने राजस्थान में गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे घमासान को लेकर भी कहा कि पायलट को सीएम बनाया जा सकता है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana  सर्च करें।)             

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma