हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा: मां सोनिया को देखकर दिल्ली से लौटे राहुल गांधी, ढ़ाई घंटे देरी से शुरु हुई यात्रा

1/6/2023 9:10:11 AM

पानीपत : हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस बार यात्रा में ढाई घंटे की देरी हुई। यात्रा 6 बजे शुरू होनी थी, लेकिन राहुल गांधी समय पर दिल्ली से नहीं आ सके। साढ़े 8 बजे राहुल गांधी ने पानीपत जिले में एंट्री की और अब यात्रा सनौली खुर्द से शुरू हो गई है। 

बताया जा रहा है कि यह यात्रा सुबह 10 बजे जीटी रोड पानीपत में एक बड़े काफिले के साथ चलेगी। इसी दिन राहुल गांधी पानीपत के सेक्टर 13/17 स्थित हुडा ग्राउंड में राहुल गांधी एक रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस रैली में प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बता दें इससे पहले यात्रा ने देर शाम यूपी बॉर्डर से हरियाणा के पानीपत जिले में प्रवेश किया था। पानीपत के सनौली खुर्द गांव के खेतों में बने टेंट हाउस में यात्रा रातभर ठहरी। हालांकि राहुल गांधी दिल्ली लौट गए थे। मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से वह सनौली खुर्द में रात को नहीं रुके।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 


 

Content Writer

Manisha rana