भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में कोई असर होने वाला नहीं है: रणजीत सिंह

1/7/2023 5:50:19 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा से प्रदेश में कोई असर नहीं होने वाला है। राहुल गांधी जब गुजरात दौरे पर गए थे तो वहां कांग्रेस का सफाया हो गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस सिमट कर रह गई है।

 

प्रदेश में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा: रणजीत सिंह

 

बता दें कि बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आज अपने निवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ा बड़ा ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चौटाला के समर्थक ही बने हैं। उन्होंने दोनों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे उपभोक्ता सोलर ऊर्जा के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। नहरों पर भी सोलर प्लेट लगाने की योजना जल्द शुरू की जाएगी सौर ऊर्जा के लागू होने से किसानों के ट्यूबवेल चलेंगे। इसके लिए झज्जर,भिवानी, गुरुग्राम, सिरसा, हिसार,फतेहाबाद में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

 

प्रदेश में जेलों की व्यवस्थाएं हो रही दुरुस्त: रणजीत सिंह

 

उन्होंने कहा कि लगातार जेलों में सुधार किया जा रहा है। कैदियों को बेहतर खाना और मिठाइयां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में शाम 4 बजे ही कैदियों को खाना दिया जाता था,लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। टाइम टेबल के हिसाब से खाना परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद और दादरी में दो जेल जल्द ही बनाए जाएंगे। साथ ही गुरुग्राम जेल में 3 टायर सिक्योरिटी रहेगी। जिसमें सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे,जिससे खूंखार कैदियों की सुरक्षा की जाएगी।

 

प्रदेश में अगले 1 वर्ष में युवाओं को दी जाएंगी नौकरियां

 

उन्होंने कहा कि आने वाले एक वर्ष भीतर प्रदेश में 1 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएगी,जिससे प्रदेश में बेरोजगारी कम होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। ज्यादातर सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma