महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरा भारतीय मजदूर संघ, प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल

9/9/2021 3:33:16 PM

फतेहाबाद (रमेश भटट्) : बढ़ती महंगाई को लेकर एक ओर जहां विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है। वहीं आज मजदूर संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया। भारतीय मजदूर संघ ने आज शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा बढ़ती महंगाई था।

भारतीय किसान यूनियन से जुड़े नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने पर नाकाम साबित हुई है। बल्कि रोजमर्रा का सामान भी आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है। बढ़ती महंगाई के अनुपात में मजदूरी करने वालों की आय में इजाफा नहीं हुआ और न ही सरकारी सेवाओं में लगे छोटे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई। आज गरीब आदमी के हालात मुश्किलों से भरे हो गए है। उन्होंने सरकार के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Content Writer

Manisha rana