दादरी के IAS और बीकानेर की RJS ने अपने विवाह मंडप पर लिया अनोखा संकल्प

4/20/2017 8:21:48 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज):दादरी के रहने वाले अशोक स्वामी के बेटे सौरभ स्वामी आईएएस ने यूपीएससी की रैंकिग में जहां 148 वीं रैंकिंग पाई थी, तो उस समय जिले में काफी उत्साह और सन्देश की चर्चा रही कि सौरभ ने बड़ी कठनाईयों के साथ इस मुकाम को हासिल किया। 

लेकिन आज सौरभ की शादी में उनकी दुल्हन बनी अनुभूति के अनोखे संकल्प ने उनके पिता की मेहनत और स्वयं के जीवन में चार चांद लगा दिए हैं। दोनों ने अपने विवाह मंडप पर सामाजिक संस्था नेता जी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति, युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रष्ट और महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ समिति के अभियान को अपनाकर अनोखा संकल्प लिया है कि वे एक बेटी -एक पेड़ मिशन के तहत बेटी, पेड़ और जल को बचाऐंगे। इस अनोखे संकल्प में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित देश और विदेश से जुड़े आईएएस और जुडिसियल से जुड़े अधिकारीयों ने भी शिरकत कर दूल्हे और दुल्हन को बधाई दी। 

दूल्हे और दुल्हन के रूप में अटूट रिश्ते से बंधे दोनों अधिकारीयों ने समाज में अच्छा कार्य और मानवता की सेवा करने का भी संकल्प लिया है। हर कोई अपने विवाह मंडप पर सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए पंडित के साथ 7 वचन लेते है पर यहां पर दूल्हे और दुल्हन ने सामाजिक संस्थाओं के साथ 8 वचन बेटी,पेड़ और जल बचाने का लिया है जो दोनों प्रदेशों में चर्चा का विषय है। दादरी और बीकानेर दोनों स्थानों पर विवाह की रस्में पूर्ण की गई।