भिवानी में डबल मर्डर: पिता ने अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या, फिर खुद ने उठाया ये खौफनाक कदम
punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 08:01 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी जिला के धनाना गांव में रोंगटे खड़े कर देना वाला सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने दो नाबालिग बच्चों का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद भी आत्महत्या की सोच रहा था, लेकिन भतीजे के आने पर बच गया।
ये है पूरा मामला
पूरा मामला धनाना गांव के काल्याण पाना का है, जहां करीब 40 वर्षिय सुभाष नामक व्यक्ति ने घर पर अपने 17 साल के बेटे बसंत और 16 साल की बेटी आरुषि को पहले आम के सेक में जहरीला पदार्थ पिलाया और फिर किसी तार से दोनों का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सुभाष ने खुद भी ज़हर खाया और फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करने वाला था। तभी उसका भतीजा घर आ गया। उसने आनन फानन में आस पड़ोस में बताया। फिर पुलिस आई और सुभाष को संदिग्ध हालत में भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां खुद सुभाष ने पूरा घटनाक्रम बताया
सुभाष का कहना है वो अपनी जिंदगी आराम से जी रहा था। पर उसकी मां और पत्नी सरोज का रोज झगड़ा होता था। इसके चलते पिछले महीने 8 मई को उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। ये जहर उसने खाया या मेरी मां ने खिलाया ये भी पता नहीं। सुभाष का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद वो हताश व परेशान था, जिसके चलते आज अपने दोनों बच्चों को मारा। उसके बाद खुद दो जहर की गोली खाई। वो खुद फांसी लगाने वाला था, पर पहले अपने हिसाब किताब की वीडियो बना रहा था। तभी उसका भतीजा घर आ गया और फिर पुलिस। सुभाष का कहना है कि मैं मर गया तो भाग्यशाली होंगा और जी गया तो मेरे से गंदा आदमी नहीं। उसका कहना है कि उसके परिवार की बर्बादी की वजह उसकी अपनी मां है। फिलहाल सदर थाना पुलिस आरोपी सुभाष का उपचार करवा रही है।
सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कियाः एसएचओ
सदर थाना एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सुभाष ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की है। वो खुद भी संदिग्ध हालत में है, जिसका उपचार चल रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल दोनों मृतक बच्चों की दादी की शिकायत पर सुभाष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)