भिवानी के नाम चर्चा घर को पुलिस ने किया सील

8/26/2017 4:17:54 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज):डेरा प्रमुख को दोषी करार के बाद हर तरफ स्थिति तनावपूर्ण हो गई। डेरा समर्थकों ने तोड़फोड़ अौर आगजनी की। वहीं आज पुलिस ने राम रहीम के करीब 36 आश्रम सील कर दिए हैं, वहीं भिवानी के गांव बापोड़ा स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चा घर पर पुलिस का कब्जा हो गया है। पुलिस ने लगभग 2 एकड़ में बने डेरे को खाली करवा करसील कर दिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ अधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

उल्लेखनीय है कि यहां डेरा प्रमुख के अनुयायी अपना सत्संग करते थे। अब डेरे में भारी पुलिस बल है। डेरे के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। डयूटी मजिस्ट्रेट के सामने इसे सील कर पुलिस के हवाले किया गया है।