भिवानी की ओलंपियन पूजा बोहरा हिसार में दिखाएगी पंच का दम

10/5/2021 9:54:57 AM

हिसार: हिसार में होने वाली पांचवीं एलीट महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भिवानी की ओलंपियन पूजा बोहरा के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप की कई मेडलिस्ट खिलाड़ी दमखम दिखाने पहुंचेंगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक में भिवानी की बॉक्सर पूजा बोहरा का बेहतरीन प्रदर्शन रहा, हालांकि वह पदक से चूक गई थी।

अब पूजा महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाने हिसार पहुंचेंगी। प्रतियोगिता 21 से 27 अक्तूबर तक सेंट जोसएफ इंटरनेशनल स्कूल में होगी। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव रविंद्र पानू ने बताया कि रविवार को हरियाणा टीम में खेलने वाली 12 बॉक्सरों के नाम फाइनल किए गए हैं। रविवार को रोहतक में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित होगी।

 

Content Writer

Isha