भिवानी में लोगों ने पानी को बचाने के संदेश के साथ फूलों से खेली होली

3/21/2019 3:44:40 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस समिति के पदाधिकारी ने हर वर्ष की लोगों से फूलों से होले खेलेने की अपील करते है। इस कड़ी में इस बार भी होली पर्व पर लोगों से अपील की थी कि फूलों की होली खेले ताकि पानी की बचत होती है। उनका कहना है कि इस प्रकार की होली खेलने से किसी प्रकार हुड़दंग भी नहीं होता और इस प्रकार की होली खेलने से अपराध पर भी अंकुश लगता है।



लोग अपनी परम्पराओं से जुड़कर देश की संस्कृति और संस्कारों को भी मजबूत करते हैं। जिसका असर धीरे धीरे देखने को मिल रहा है लोग पानी के महत्व को समझ रहे हैं। आज भिवानी में लोगों अनेक स्थानों पर फूलों से होली खेली और पानी बचाने का संदेश दिया। महिलाएं भी फूलों के साथ मस्ती में होली खेलती हुई नजर आई।



वहीं संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संत महंत चरणदास महाराज के द्वारा उन पहरेदारों को सम्मान दिलवाया गया जो होली के इस पर्व को शांति से मनाने के लिए दिन रात्रि स्पेशल पहरा दे रहे हैं। शहर में सुरक्षा का पहरा दे रहे पुलिस कर्मियों को तिलक से सम्मान और आशीर्वाद दिया गया।

Deepak Paul