भौंडसी जेल में दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने किया बल का प्रयोग(Video)

2/7/2018 12:30:56 PM

सोहना(सतीश राघव): सोहना की भोंडसी जेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। जिससे वहां पुलिस सुरक्षा कैसी है सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इस बार जेल में राजेश गैंग अौर बंदर गैंग में झगड़ा हो गया। जिसके बाद पुलिस को इन पर काबू पाने के लिए हल्का सा बल का प्रयोग भी करना पड़ा। दोनों गैंग के सात लोग घायल हो गए हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन जेल वार्डन भी कैदियों को बचाते समय घायल हुए हैं। जेल सुपरिटेंडेंट ने भोंडसी थाना में सभी सात कैदियों के खिलाफ शिकायत भेजकर मुकदमा दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी जेल मोबाइल फोन या नशीली वस्तुएं मिलने से सुर्खियों पर रही है। इतना ही नहीं पिछली बार जेल में दो कैदियों ने मिलकर एक कैदी को जेल के अंदर मारने का प्रयास किया था। जेल की उसी की बैरक में बंद सचिन अौर पवन द्वारा बिना किसी कारण से उसे मारने का प्रयास किया गया। जिसके बाद सुप्रिटेंडेंट ने भोंडसी थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकद्दमा दर्ज कराया था।