पानीपत की नई अनाज मंडी में किसानों से मिलने पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, सरकार पर जमकर साधा निशाना

10/12/2023 6:08:25 PM

पानीपत (सचिन शर्मा) : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शहर की नई अनाज मंडी में आज किसानों से मिलने पहुंचे। इस दौरान हुड्डा अपने बयान पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी  तो कांग्रेस चार उप मुख्यमंत्री बनाएंगे। हुड्डा ने कहा कि ये 2019 में ही तय किया गया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 4 उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।

मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज मंडी में किसान, आढ़ती और मजदूर सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा सरकार कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल और नीयत की वजह से किसान परेशान हो रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail