"मौजूदा सरकार युवाओं को बना रही है नशेड़ी..." भाजपा पर जमकर बरसे भूपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 01:07 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए मौजूदा हरियाणा सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को खेल की तरफ ले जाने का काम किया था, ताकि युवा नशे से बच सके। लेकिन मौजूदा सरकार युवाओं को खिलाड़ी नहीं नशेड़ी बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान बनी खेल नीति की वजह से प्रदेश खिलाड़ियों के लिए जाना जाता था। मौजूदा सरकार ने उस खेल नीति में बदलाव कर खिलाड़ियों के कैश आवार्ड तक रोक दिया है। सरकार को चाहिए कि जिस भी खिलाड़ी का जो अवार्ड बनता है उसे वो दिया जाना चाहिए।

वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मौजूदा सरकार की 10 साल की विफलताओं को जनता के सामने रखेगी और कांग्रेस पार्टी के लिए गए संकल्प को जनता के पास लेकर जाएगी। यही नहीं इस दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र के लिए जनता से राय ली जाएगी कि वह सरकार से क्या चाहते हैं। इसके लिए आज बैठक का आयोजन होना है और इस बैठक में हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम का ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा।

नायब सैनी पर किया कटाक्ष

वहीं उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर कटाक्ष करते हुए कहा की 10 साल बाद नायब सैनी को याद आया है कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है अब तक नायब सैनी या भाजपा की सरकार क्या कर रही थी। साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का किसी के साथ गठबंधन होने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर था, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए फिलहाल किसी भी गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। हरियाणा प्रदेश में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है वोट कार्टून के लिए कोई भी स्थान नहीं है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static