दु:खद : भूपेंद्र हुड्डा की भाभी का हुआ निधन, आज सायं 6 बजे रोहतक में किया जाएगा दाह संस्कार

punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 03:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : कुछ दिन पहले भूपेंद्र हुड्डा की चाची का निधन हो गया था। अब खबर आ रही है कि अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के सबसे बड़े भाई इंदर सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी राजवती जी का आज स्वर्गवास हो गया है। राजवती जी का दाह संस्कार आज सायं 6 बजे शीला बाईपास श्मशान घाट रोहतक में किया जाएगा।    

बता दें भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चाची सुप्रभा देवी का 18 जून को निधन हो गया था। वह 103 साल की थीं। हुड्डा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भगवान से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static