आज कैथल दौरे पर जाएंगे भूपेंद्र हुड्डा, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं संग करेंगे मंथन

12/29/2022 10:36:10 AM

कैथल: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज कैथल दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे अम्बाला रोड स्थित आरके पैलेस में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी इस दौरान हुड्डा के साथ मौजूद रहेंगे।

 

बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को लेकर हुड्डा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए अलग-अलग जिलों में जाएंगे। इस कड़ी में वे गुरुवार को कैथल में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी के साथ कार्यकर्ताओं को ड्यूटी भी सौंपी जा सकती है। हुड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी इस मीटिंग में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद भूपेंद्र हुड्डा एक प्रेसवार्ता भी करेंगे। बताया जा रहा है कि कैथल में बैठक लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री पूंडरी में भी जाएंगे।  

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Gourav Chouhan