पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा की सेहत का लेकर बड़ा Update, दिल्ली-चंडीगढ़ के भी आगामी कार्यक्रम रद्द

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 09:30 AM (IST)

रोहतक: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को बुधवार सुबह दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मंगलवार शाम चक्कर आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में रूटीन जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें रातभर अस्पताल में रखने की सलाह दी थी। बुधवार सुबह स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह अपने दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए। स्वास्थ्य संबंधी घटनाक्रम के चलते 15 और 16 अक्तूबर को दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के उनके निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

के उनके पुत्र सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पिता स्वास्थ्य की जानकारी सांझा करते हुए कहा भूपेंद्र हुड्डा बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ नियमित जांच कराने के बाद दिल्ली स्थित आवास पर लौट आए हैं। डाक्टरों ने उन्हें 3 दिन आराम करने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static