दक्षिण से ही होती है देश में परिवर्तन की शुरुआत, हरियाणा में भी होगा बदलाव : भूपेंद्र हुड्डा

5/14/2023 7:49:27 PM

पलवल (गुरूदत्त गर्ग) : पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल की भाभी की शोकसभा में संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्नाटक विधानसभा में हुई कांग्रेस की जीत को लेकर कहा की हमेशा दक्षिण से ही देश में परिवर्तन की शुरुआत होती है।  कर्नाटक चुनावों के जो नतीजे आये हैं उनसे साफ़ जाहिर है कि भविष्य में हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में परिवर्तन आएगा। इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उत्तरप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा व पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे। 

किठवाड़ी गांव में शोकसभा में शामिल होने के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने गरीबी, महंगाई, बेरोगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस को प्रचंड बहुमत दिया है। हमेशा से ही परिवर्तन की शुरुआत दक्षिण से होती है। जो परिवर्तन कर्नाटक में हुआ है अब वही परिवर्तन पूरे देश में आएगा और हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में परिवर्तन सुनिश्चित है। आज पूरे देश की जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से दुखी है और सत्ता परिवर्तन चाहती है। आने वाले चुनावों में देश-प्रदेश में परिवर्तन होगा।

वहीं दिल्ली के  जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के चल रहे धरने के सवाल पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही खिलाडियों के साथ है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)           

 

Content Editor

Mohammad Kumail