महिला सशक्तिकरण पर कवरेज करने के लिए पोलैंड से टीम पहुंची बीबीपुर

11/24/2018 2:17:50 PM

जींद(राजकुमार): महिला सशक्तिकरण पर कवरेज करने के लिए पोलैंड से पत्रकारों की एक टीम बीबीपुर पहुंची। सुनील जागलान ने बताया कि पोलैंड के न्यूज पेपर वाईबोस्ता की एक टीम अदा पट्रीजको के नेतृत्व में बीबीपुर पहुंची और यहां हुए महिला सशक्तिकरण के कार्यों पर रिपोर्ट तैयार की। इस टीम ने यहां महिलाओं से बातचीत भी की। टीम ने महिला सशक्तिकरण पर हुए कार्यों का बारीकी से अध्ययन किया। 

अदा पट्रीजको ने बताया कि सैल्फी विद डाटर अभियान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो चुका है। उनके देश में भी लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि यह अभियान कैसे शुरू हुआ और इस अभियान के शुरू होने के पीछे क्या राज रहा। इन सब प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए वह यहां आई व पूरी जानकारी जुटाई।  
 

Rakhi Yadav