स्वास्थ्य मंत्री विज के स्टैंड पर बड़ी कार्रवाई

9/7/2018 10:29:33 AM

पंचकूला(धरणी): स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा जिला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में पी.डब्ल्यू.डी. के एक्स.ई.एन. राजकुमार को निलम्बित किए जाने के आदेशों पर तुरंत कार्रवाई न करने को लेकर तत्कालीन जिलाधीश सुनीता वर्मा को मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय पूर्ण हरकत में आया है। सी.एम. के आदेशों पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर द्वारा आदेश क्रमांक 44633 जारी करते हुए सभी उपायुक्तों को लिखित आदेश जारी किए हैं।

किसी भी जिले में जिला शिकायत निवारण समिति की मीटिंग के दौरान समिति के इंचार्ज तथा सम्बंधित मंत्री के निर्देशों की अनुपालना तुरंत करवाना सुनिश्चित किया जाए।  इसके इलावा जिला शिकायत निवारण समिति के चेयरमैन तथा मंत्री के सम्बंधित जिले में ठहराव व यात्रा के दौरान किए गए आदेशों की अनुपालना तुरंत प्रभाव से की जाए। 
 

Rakhi Yadav