रोहतक में BJP को बड़ा झटका, कांता आहलड़िया ने पार्टी को कहा अलविदा

6/17/2017 2:58:16 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज):हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है। दरअसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव में अंबाला व कुरुक्षेत्र की विशेष प्रभारी कांता आहलड़िया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने की वजह कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार बताया। साथ ही उन्होंने जनता के लिए रोड पर उतरकर आंदोलन करने का एेलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बहुत से लोग पार्टी छोड़ेंगे।