बसपा का राजकुमार सैनी को बड़ा झटका

6/4/2019 3:47:47 PM

फरीदाबाद (देवेंद्र कौशिक): हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पहला झटका बहुजन समाज पार्टी ने राजकुमार सैनी को दिया है। बसपा की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ मेघराज ने कार्यकर्ताओं के बीच लोसपा पार्टी से गठबंधन तोड़ कर राजकुमार सैनी को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एलान किया कि आगामी हरियाणा के विधानसभा चुनावों में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी।



वहीं बसपा प्रदेश प्रभारी डॉ मेघराज ने राजकुमार सैनी पर बड़ा आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राजकुमार सैनी के अपना वोट कैडर है जिसके साथ वह भाजपा की मदद कर रहे हैं। बता दें कि जींद उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी और इनेलो का गठबंधन हुआ था। लेकिन उपचुनाव में मिली हार के बाद बसपा से इनेलो से गठबंधन तोड़ दिया और लोकसभा के लिए राजकुमार सैनी की पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के गठबंधन किया। लेकिन लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद फिर से बसपा ने लोसुपा ने गठबंधन तोड़ दिया है और विधानसभा में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

Naveen Dalal