हरियाणा के स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

11/23/2022 4:41:32 PM

डेस्क: सर्दियों को देखते हुए हरियाणा के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की गई है। इसके अनुसार आगामी 1 दिसंबर से एकल शिफ्ट के साथ ही दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में भी बदला हुआ समय लागू होगा।

 

 

स्कूलों के समय में बदलाव के लिए जारी आदेश के अनुसार एकल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक होगा। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट में स्कूल का समय सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम सवा 5 बजकर तक होगा। यह आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों में लागू होंगे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Content Writer

Gourav Chouhan