CIA पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो अफीम सहित 2 आरोपी किए काबू

1/24/2020 12:15:37 PM

भूना (पवन) : सी.आई.ए. पुलिस ने पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रबल प्रहार आप्रेशन के तहत नशा तस्करी का काम करने वालों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सी.आई.ए.प्रभारी इंस्पैक्टर जोगिन्द्र सिंह की टीम ने 2 नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। उनके कब्जा से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरि सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी एम.पी.सौत्तर व विक्रम पुत्र मदन सिंह निवासी चारण वाला तहसील कोलायत जिला बिकानेर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सी.आई.ए.प्रभारी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि एस.आई. किशोरी लाल के नेतृत्व में सी.आई.ए. की टीम ने गश्त के दौरान एम.पी.सौत्तर गांव के रंगोई नाला के पास से 2 व्यक्तियों को काबू किया तथा उनके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद की। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम-पता बताया। आरोपियों के विरुद्ध थाना भूना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया जाएगा। 

Isha