चुनाव परिणाम के बाद आप पार्टी का बड़ा फैसला, पश्चिमी हरियाणा का संगठन किया भंग

6/22/2022 6:57:42 PM

गोहाना(सुनील): नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम घोषित होने के कुछ ही घंटे बाद आम आदमी पार्टी द्वारा पश्चिमी हरियाणा के सभी पार्टी संगठनों को भंग करने का फैसला लिया गया है। पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के निर्देश पर पश्चिमी हरियाणा में जिला, विधानसभा और जोन स्तर के संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग किया जा रहा है। हरियाणा के 46 निकायों के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी के केवल एक नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी को जीत मिली है। इसलिए पार्टी के इस फैसले को चुनावों में मिली हार से जोड़कर देखा जा रहा है।
 

सिंबल पर चुनाव लड़ने वाली आप की हुई बुरी हार

हरियाणा की 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारे थे। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी आत्मविश्वास के साथ हरियाणा निकाय चुनावों के मैदान में उतरी थी। 22 जून को चुनाव परिणाम घोषित होते ही पार्टी की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 46 निकायों में आप के केवल एक चेयरमैन प्रत्याशी और करीब 30 पार्षद उम्मीदवारों की जीत हुई है। इस्माइलाबाद नगर पालिका से आम आदमी पार्टी की चेयरमैन उम्मीदवार निशा गर्ग को ही जीत नसीब हो पाई है। इसके अलावा 45 निकायों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai