भ्रष्टाचार रोकने के लिए बड़ा फैसला हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

9/21/2021 2:27:45 PM

अंबाला(अमन): हरियाणा सरकार ने जनहित में एक बड़ा फैसला लिया है अब हरियाणा में संपत्ति या जमीन की रजिस्ट्री होने के साथ म्यूटेशन भी उसी दिन दर्ज होगी,ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्हें कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।

इस से रजिस्ट्री होने के बाद इंतकाल होने के कार्य कई कई महीने लटका रहता था ओर जनता को बार बार तहसील व अधिकारियों के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार तो अधिकारियों पर सुविधा शुल्क लेने के भी आरोप लगते रहे है तहसील भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए हरियाणा सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। अंबाला में भी यह प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है

जानकारी देते हुए अंबाला के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री के दिन ही अब म्यूटेशन हो जाया करेगी जिस से तहसील में जनता की भीड़ भी कम होगी और लोगो को बार बार चक्कर नही लगाने पड़ेंगे अब म्यूटेशन में देरी नही होगी तो भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Isha