अर्जुन, द्रोणाचार्य, भीम और ध्यानचंद अवॉर्डियों को मिली सौगात, सम्मान राशि में हुई बढ़ोत्तरी

12/26/2020 11:03:45 AM

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा सरकार ने अर्जुन, द्रोणाचार्य, भीम और ध्यानचंद अवॉॢडयों को नई सौगात दी है। 104 अवॉॢडयों को 20 हजार और 130 अवॉर्डियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस पर की। मुख्यमंत्री की घोषणा का खिलाडिय़ों की ओर से खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने आभार जताया है। 

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अवॉर्डी विजेताओं को अब 5 हजार की बजाय प्रतिमाह 20-20 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। भीम अवॉर्ड विजेताओं का भी मुख्यमंत्री ने मान बढ़ाया है। उन्हें केवल पुरस्कार के समय 5 लाख की राशि दी जाती थी, अब प्रतिमाह 5 हजार रुपए भीम भत्ता दिया जाएगा। 

मंत्री ने बताया कि अर्जुन अवॉर्ड का सम्मान 80 खिलाडिय़ों को मिला है। जबकि द्रोणाचार्य अवार्ड का सम्मान 15 प्रशिक्षकों-कोच को मिला है। इन सभी को प्रतिमाह 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं, ध्यान चंद अवॉर्ड से 9 खिलाड़ी सम्मानित किए गए हैं, उन्हें भी प्रतिमाह 20 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

प्रदेश में 3 लोगों को साहसिक पुरस्कार मिला है, उन्हें भी 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रदेश में भीम अवॉर्ड से सम्मानित सबसे ज्यादा 130 खिलाड़ी हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार ने पहली बार नई सौगात दी है। भीम अवॉॢडयों को केवल पुरस्कार के समय एक बार 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती थी। अब उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से प्रति माह 5 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Isha