कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में बड़ी लापरवाही, ऑक्सीजन सिलेंडर में स्पार्किंग से झुलसी नवजात

11/22/2018 7:13:28 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु को आखें खोलने से पहले ही अपनी जान गवानी पड़ी। वार्ड में चार दिन की नवजात बच्ची ऑक्सीजन सिलेंडर में हुए स्पार्क से झुलस गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर कर दिया।

घटना के बाद गुस्साएं परिजनों ने मेडिकल सुप्रिटेंडेंट का घेराव किया। साथ ही हरियाणा सरकार के एक सुधार प्रोजेक्ट निदेशक राकी मितल को भी खरी खोटी सुनायी।  परिजनों ने आरोप लगाया है कि सिविल सर्जन ने दबंगई दिखाते हुए मामले को दबाने का प्रयास किया। साथ ही डॉक्टर ने मीडिया के साथ भी दुर्व्यवहार किया। 

पीड़िता की दादी राजकुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत बहुत खराब है। उसका मुंह, सिर, आंखे सब जला हुआ है। वही एक अन्य तीमारदार ने बताया कि उसने डॉक्टरों को बातें करते हुए खुद सुना कि उनसे लापरवाही हुई है।    इस मामले में अस्पताल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. मनजीत सिंह सब कुछ जानकर भी अंजान बने दिखे।

उनके मुताबिक ये सिर्फ एक दुर्घटना है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। यानि जनाब ने जांच से पहले ही सबको क्लीन चिट दे दी और बुरी तरह से झुलसी बच्ची को मात्र 9: से 10% बर्नस बताया। 
    

Deepak Paul