विज के जनता दरबार को लेकर बड़ी खबर, 28 को लोगों की समस्याएं नहीं सुन पाएंगे गृह मंत्री

1/27/2023 8:16:00 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के कारण इस शनिवार जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा। 28 जनवरी को विज जनता की समस्याएं नहीं सुनेंगे। दरअसल इससे पहले शनिवार को जनता दरबार आयोजित होने की जानकारी मिली थी, लेकिन विज के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए जनता दरबार को रद्द कर दिया गया है।  

 

गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं। विज के जनता दरबार में प्रदेशभर से लोग अंबाला पहुंचते हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Gourav Chouhan