हरियाणा: पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, इस तारीख से पहले गांवों को मिल जाएंगे अपने सरपंच

7/23/2022 3:18:02 PM

रेवाड़ी(महेंद्र): हरियाणा में पंचायती राज चुनाव सितंबर माह में कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि पूरे हरियाणा में चुनाव एक ही चरण में होंगे। पहले चुनावों को दो चरम में कराए जाने की चर्चा थी। चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले दिन जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव कराए जाएंगे। वहीं उसके तुरंत बाद अगले ही दिन, सरपंच व पंचों के चुनाव भी करा दिए जाएंगे। वहीं पंचायत विभाग द्वारा चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार प्रदेश में पंचायती राज चुनाव 30 सितंबर से पहले संपन्न करा दिए जाएंगे।

सीधे नहीं होंगे ब्लॉक समिति अध्यक्ष व जिला प्रमुख के चुनाव

चुनाव आयुक्त धनपत सिंह आज रेवाड़ी पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिला सचिवालय स्थित सभागार में चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक में हिस्सा यहां उन्होंने चुनाव संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया। बैठक में हिस्सा लेने के बाद पंचायती चुनाव को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पहले जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव कराने की योजना है और इसके एक दिन बाद सरपंच व पंचों के चुनाव के लिए जनता वोट करेगी। इसी के साथ ब्लॉक समिति अध्यक्ष व जिला प्रमुख के चुनाव सीधे नहीं कराए जाएंगे। दोनों के द्वारा चुने हुए सदस्य ही यह चुनाव करा पाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बीसीए की सीट को लेकर अब असमंजस समाप्त हो गई है, क्योंकि यह सीट जनरल सीट में तब्दील कर दी जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha