Chandigarh PGI Strike: चंडीगढ़ PGI में जाने वाले मरीजों के लिए बड़ी खबर, नए मरीज जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 01:43 PM (IST)

चंडीगढ़ः जीआई में पिछले 7 दिनों से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। हड़ताल समाप्त होने के बाद आज यानी शुक्रवार से सभी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। अब ओपीडी में नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। ऐसे में अब मरीजों को इलाज के लिए लंबे समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

दरअसल, दरअसल हड़ताल की वजह से पीजीआई में केवल फॉलो-अप मरीजों का रजिस्ट्रेशन और इलाज हो रहा था, लेकिन नए मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा था। उनके लिए ओपीडी में रजिस्ट्रेशन नहीं किए जा रहे थे। जिसकी वजह से मरीज काफी परेशान थे। अब डॉक्टरों सहित हॉस्पिटल अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, किचन स्टाफ और  दूसरे कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर लौट रहे हैं। वहीं आज से इलेक्टिव सर्जरी की भी सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है।
 
 पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल का कहना है कि पिछले 7 दिनों से हड़ताल के दौरान भी मरीजों का इलाज किया गया है, जिसमें  ओपीडी में करीब 32,555 मरीजों की जांच की गई है। इमरजेंसी और ट्रॉमा ओपीडी में करीब 2,023 मामले देखे गए हैं,  इसके अलावा 78 प्रसव, 699 डे केयर कीमोथेरेपी और 409 सर्जरी के मामले देखे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static