हरियाणा में पटवारियों के लिए बड़ी खबर, लंबे समय से गांवों में जमे पटवारियों का होगा ट्रांसफर
punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 11:27 AM (IST)
चंडीगढ़ : ये खबर पटवारियों के लिए बहुत जरूरी है। प्रदेश में आधुनिक तकनीकी का दौर निरंतर जारी है। राज्य सरकार की ओर से मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को सबसे पहले पंचायती राज विभाग ने लागू कर दिया है। ट्रांसफर के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। अब लंबे समय से एक जगह कार्य कर रहे ग्राम सचिव, पटवारियों के ट्रांसफर होंगे।
बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से 18 नवंबर से कर्मचारियों के डेटा की जांच के साथ ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू होगी। 19 से 25 जनवरी तक कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए स्टेशन की प्राथमिकता का समय दिया जाएगा, जबकि 5 फरवरी को ट्रांसकर के आदेश जारी किए जाएंगे।
ट्रांसफर शेड्यूल की तारीखें
- 18 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच अधिकारियों की ओर कर्मचारियों के डेटा की जांच की जाएंगी। 27 दिसंबर को नोडल अधिकारी द्वारा अंतिम स्कोर प्रकाशित किया जाएगा और यह सभी कर्मचारियों का होगा।
- 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक स्वैच्छिक भागीदारी के तहत कर्मचारी ऑनलाइन स्थानांतरण अभियान में भाग लेने के लिए अपनी इच्छा से सहमति दे सकते है।
- 19 से 25 जनवरी की अवधि के दौरान कर्मचारी द्वारा ट्रांसफर के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताई जाएंगी।
- 5 फरवरी को अंतिम स्थानांतरण आदेश जारी होने की तिथि होगी।
- 6 फरवरी से 2 मार्च तक कोई भी आपत्ति दर्ज करा सकेगा।
- ट्रांसफर के बाद 15 तारीख तक कार्यभार ग्रहण ओर कार्यमुक्त प्रक्रिया पूरी होगी।
- 3 मार्च से 17 मार्च तक शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)