हरियाणा में 5500 पुलिस भर्ती में आया बड़ा अपडेट, HSSC ने की PMT की डेट घोषित...
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 02:05 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आयोग की चेयरमैन की ओर से फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) की संभावित डेट जारी कर दिया है। इसकी जिम्मेदारी खुद चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक्स हैंडल पर दी।
हिम्मत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, इंतजार खत्म, PMT 15 अप्रैल 2026 से आयोजित किया जाना संभावित है। PMT के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
PMT का इंतजार खत्म..।।
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) April 4, 2026
Physical Measurement Test (PMT) 15 अप्रैल 2026 से आयोजित किया जाना संभावित है। PMT हेतु एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
नोटिस लिंक -https://t.co/xXfDy1CbnK
आधिकारिक वेबसाइट लिंक -https://t.co/oxTQnhFbTv
यहां देखिए नोटिस लिंक -
https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9cf7-1335-819d-5748ab090003/publicNotice
आधिकारिक वेबसाइट लिंक -
https://hssc.gov.in
बता दें कि हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में करीब 2.70 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट सबमिट किया है। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के पास 31 जनवरी 2026 रात 11.59 बजे तक का समय था। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)