हरियाणा के इन 12 जिलों के किसानों को बड़ी राहत, फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा
punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 12:48 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा सरकार ने फसल नुकसान पर मुआवजा देने का बड़ा फैसला किया है। इसके तहत 12 जिलों के किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया है। किसान भाई 10 सितंबर 2025 तक पोर्टल पर जाकर अपनी फसल क्षति का पंजीकरण कर सकते हैं।
पोर्टल पर आवेदन करने वाले जिलों और गांवों की संख्या
- यमुनानगर – 600 गांव
- झज्जर – 264 गांव
- नूंह – 166 गांव
- कुरुक्षेत्र – 75 गांव
- हिसार – 86 गांव
- चरखी दादरी – 34 गांव
- पलवल – 59 गांव
- सिरसा – 6 गांव
- भिवानी – 43 गांव
- रेवाड़ी – 7 गांव
- फतेहाबाद – 21 गांव
- रोहतक – 41 गांव
अब तक का अपडेट
पंजीकरण करने वाले किसान: 38,286
कुल पंजीकृत क्षेत्रफल: 2,42,945.15 एकड़
सलाह
जिन किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से नुकसान हुआ है, वे समय रहते ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जाकर दावा दर्ज कर लें, ताकि मुआवजे का लाभ मिल सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)