मंत्री संदीप सिंह का बड़ा बयान, नौकरी के लिए नहीं देश के लिए खेले खिलाड़ी

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 11:58 AM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज)- ४६वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने  गृह मंत्री अनिल विज और खेल मंत्री संदीप सिंह महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में पहुंचे। इसी दौरान खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ी नौकरी के लिए नहीं देश के लिए खेले, तभी देश की तरक्की हो सकती है। अगर नौकरी के लिए खेलना है,तो वह केवल अपना समय बर्बाद करना है।

हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि, देश में चाहे कोई भी खेल हो। उसमें हरियाणा का खिलाड़ी जरूर दिखाई देता है, साथ ही मंत्री विज ने खेल मंत्री संदीप सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की खेल के प्रति प्रतिबद्धता है। इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, देश के हॉकी के टॉप खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाया  गया है,क्योंकि एक खिलाड़ी ही खेल और खिलाड़ी को आगे बढ़ा सकता है।

 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Shivam Yadav

Related News

static