राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स का बड़ा बयान- पत्थरबाजों को गोली से उड़ाओ(VIdeo)

6/10/2018 4:10:05 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज):  राज्यसभा सदस्य जनरल डी.पी.वत्स ने कहा है कि पत्थरबाजों को तो गोली से उड़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इंडिया कई बार करारी मात दे चुका है पर कई बार राजनीतिक मजबूरियों की वजह से ढील देनी पड़ती है, वैसे तो पाक तो टूटने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना होगा तभी आगे बढ़ सकेंगे वरना बच्चे आपे से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने राज्यसभा की टिकटें बेचे जाने के मसले पर भी बड़ा बयान दिया व कहा कि उन्होंने तो टिकट के लिए अप्लाई तक नहीं किया।

भिवानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद जनरल डी.पी. वत्स ने कश्मीर में पत्थरबाजों द्वारा सैनिकों पर पत्थर बरसाए जाने के मामले पर कहा कि पत्थरबाजों को तो गोली से उड़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पाक को कई दफा करारी मात दे चुका है, पाकिस्तान टूटने के कगार पर है। सांसद वत्स ने लोगों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसा करने से प्रदेश व देश तरक्की कर सकेगा। उन्होंने कई फैसलों के लिए खाप पंचायतों की सराहना की व कहा कि खाप पंचायतों ने कन्या भ्रूण हत्या को रोकने व अंतरजातीय शादियों को बढ़ावा देने का काम किया। नशे को रोकने व जैविक खेती को बढ़ावा देने का काम भी किया गया है। प्रोग्रेसिव चीजों को आगे बढ़ाना होगा ताकि समाज आगे बढ़ सके। 



वहीं फर्जी डिग्रियों के मामले पर उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस आने के बाद अब फौरन ऐसी डिग्रियां पकड़ी जाएंगी। सांसद राजकुमार सैनी व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह द्वारा राज्यसभा की टिकटें बेचे जाने बारे विगत में दिए गए बयानों के सवाल पर सांसद वत्स ने कहा कि बीजेपी में ना तो टिकटें बेची जाती व ना ही खरीदी जाती बल्कि काबिलियत के हिसाब से जिममेदारियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने तो टिकट के लिए अप्लाई तक नहीं किया। उन्होंने बीजेपी को पाक साफ पार्टी बताया।
 

Shivam