गोल्फ कोर्स रोड पर नामी रेस्टोरेंट के सेंडविच में जिला जिंदा कीड़ा

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 02:06 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): आप भी रेस्टोरेंट का खाना खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक नामी रेस्टोरेंट के सेंडविच में जिंदा कीड़ा मिला है। सेंडविच खाते हुए जब युवती ने जिंदा कीड़ा देखा तो उसने कहा कि ओह माय गॉड दिस इज वे वेरी बिग वॉर्म। इसके बाद उसे उल्टियां छूट गई। वहीं, इसकी वीडियो बनाकर व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद रेस्टोरेंट की तरफ से ग्राहक को फोन कर माफी मांगी र्ग। युवक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि रेस्टोरेंट ने माफी मांगकर मामले को खत्म करने का प्रयास किया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, वीडियो दो दिन पुराना है। सुलभ माथुर अपने दोस्तों के साथ् सुबह 11 बजे गोल्फ कोर्स रोड स्थित वन होराइजन सेंटर में पॉल रेस्टोरेंट पर ब्रेकफास्ट करने गए थे। यहां उन्होंने 7 प्रकार की डिश ऑर्डर की। जब मंगवाई गई डिश में से सेंडविच आधा खा चुके थे तो उनकी नजर सेंडविच में रेंग रहे जिंदा सफेद कीड़े पर पड़ी। जिसे देखकर हर किसी ने अपना खाना छोड़ दिया। सुलभ माथुर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस बारे में रेस्टोरेंट संचालक से शिकायत की तो उन्हें कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वीडियो के साथ अपलोड की तो रेस्टोरेंट की तरफ से मामले को दबाने के लिए उन्हें फोन कर माफी मांगी। 

 

यह कोई पहला मामला नहीं है जब रेस्टोरेंट के खाने में कीड़ा निकला हो। इससे पहले सेक्टर-15 के एक नामी होटल में सलाद में कैटरपिलर निकला था। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मामले में जब शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की गई तो विभाग के अधिकारियों ने मामले में खानापूर्ति कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

static