हादसा: अज्ञात वाहन के कुचलने से बाइक सवार बेटी की मौत, पिता घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों

2/8/2023 11:35:53 AM

रादौर (कुलदीप सैनी) : रादौर के गांव अलीपुरा के पास सहारनपुर- कुरुक्षेत्र हाइवे मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया यहां बाइक सवार बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवती की पहचान गांव धौडंग की अंशिका के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक विपिन आज लाडवा के गांव में आयोजित हुई शादी समारोह से बाइक पर अपने गांव धौडंग लौट रहा था। बाइक पर उसके पीछे उसकी बेटी अंशिका भी बेटी थी जैसे ही वह गांव अलीपुरा के पास पंहुचे, तो उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। सड़क टूटी होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जिस कारण उस पर सवार पिता पुत्री नीचे गिर गए। जिसके चलते पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने अंशिका को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उसका पिता विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


 


 

Content Writer

Manisha rana