अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, माता-पिता का पहले ही हो चुका निधन
punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 05:49 PM (IST)

झज्जर (प्रवीण कुमार) : झज्जर के गांव कुलाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 29 वर्षीय गौरव निवासी गांव छप्पार जिला झज्जर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक गौरव कंपनी से ड्यूटी खत्म करके बाइक पर गांव के ही राजबीर के साथ घर आ रहा था। गौरव बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही कुलाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिसमें गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक गौरव अविवाहित था और किसी निजी कंपनी में काम करता था। मृतक का एक छोटा भाई है। गौरव की माता की 2007 में और पिता की 2010 में बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है।
भाई की बयान पर किया केस दर्ज
वहीं जांच अधिकारी SI भरपूर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची थी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)