घर में घुसकर बाइक सवारों ने मारी युवक को गोली, मौत(video)

5/10/2018 5:11:11 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): ग्रेटर फरीदाबाद के गांव खेडी कलां में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। यहां दो बाइकों पर सवार अज्ञात युवकों ने 22 वर्षीय अशोक पुत्र धर्मवीर को घर में घुसकर गोली मार दी। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक लड़ाई झगड़े के मामले में अभी जेल से आया था। हत्या के बाद भागते हुए बदमाशों की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसकी मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बदमाशों ने युवक पर चार से पांच फायर किए गए। जिनमें से तीन गोलियां युवक को लगी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव वाले अपने-अपने घरों से निकले। तब तक आरोपी बाइक पर सवार होकर वहां से भागने में कामयाब हो चुके थे। 

मृतक के परिजनों की माने तो अशोक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह अभी तक नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर अशोक पर यह हमला क्यों किया गया। उसकी हत्या आखिर किसने की। परिवार का आरोप है कि जिस समय यह पूरी घटना हुई। उस समय कुछ ही दूरी पर  पीसीआर खड़ी थी। लेकिन पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं की। जिसका फायदा उठाते हुए वह फरार हो गए।

Rakhi Yadav