नाका तोड़ भाग रहे बाइक सवारों ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

8/6/2018 8:30:25 AM

अम्बाला(जतिन): वाहनों की चैकिंग के दौरान जैसे ही बाइक पर सवार युवकों को पुलिस ने नाके पर रुकने का इशारा दिया तो बाइक सवार युवक ने मौके से दौड़ लगा दी। युवकों के दौडऩे के बाद उनके पीछे पुलिस की पी.सी.आर. लग गई और खुद को पुलिस से बचाने के लिए युवकों ने बाइक को सिटी से अम्बाला कैंट की ओर दौड़ा लिया। 

इसी बीच तेज रफ्तार बाइक के आगे जंडली पुल के पास रोड पार कर रहे एक बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। जिस कारण बुजुर्ग के साथ-साथ बाइक सवार युवक डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में बुजुर्ग सहित बाइक सवार युवक घायल हो गए, बाद में घायलों को कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से बुजुर्ग और एक युवक की हालत को देखते हुए पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। वहीं एक युवक को मामूली चोट होने के कारण उपचार देकर छुट्टी दे दी। 

घायल युवक ने बताया कि वह बलदेव नगर में आयोजित शिव संध्या में गए थे। रात्रि कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुबह घर वापस लौट रहे थे तभी दौरान बलदेव नगर चौक पर पुलिस का नाका लगा हुआ था। जिसको देखकर उन्होंने बाइक दौड़ा ली। इसके बाद पुलिस की पी.सी.आर. बाइक के पीछे पड़ गई जिसके बाद बाइक कैंट की ओर लेकर आते वक्त जंडली पुल के पास बाइक के आगे बुजुर्ग आ गए और उनको बचाते हुए बाइक डिवाइडर से जा टकराई  और सभी घायल हो गए। लालकुर्ती चौकी पुलिस जांच में जुटी है। 

Rakhi Yadav