दिन दहाड़े घर के सामने से बाइक चोरी, CCTV में कैद चोर

10/2/2017 3:21:04 PM

गोहाना(सुनील जिंदल):हरियाणा में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। गोहाना में घर के सामने दिन दहाड़े बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। ये सारी वारदात घर के पास लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। जिसमें बाइक को चोरी कर ले जाता युवक साफ दिखाई दे रहा है। 

पीड़ित शिव कुमार का कहना है कि गुप्ता अस्पताल वाली गली में उसका मकान है। दशहरे के दिन सुबह के समय वह घर खाना खाने आया था। इस दौरान घर के सामने से एक युवक उसकी सफेद रंग की अपाचे बाइक को चोरी करके ले गया। ये सारी वारदात सी.सी.टी.वी में कैद हो गई। चोरी की वारदात को 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। वह बार-बार पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। मामला दर्ज न होने के कारण पुलिस ने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।